भीखनपुर इलाके में जलजमाव से मिली निजात
भागलपुर। अंतत: शनिवार को भीखनपुर गुमंटी नम्बर एक, रेलवे लाईन के किनारे नाले की सफाई क
भागलपुर। अंतत: शनिवार को भीखनपुर गुमंटी नम्बर एक, रेलवे लाईन के किनारे नाले की सफाई के बाद स्थानीय लोगों की तीन माह पुरानी समस्या का समाधान हो गया। नगर निगम ने सफाई के लिए पूरी टीम भेजा। जरनेटर चलाकर पाइप से पानी निकालकर फेका गया। इस पूरी कवायद के बाद वार्ड 34 और वार्ड 35 के लोगों को देर शाम राहत मिली है। वार्ड 35 के पार्षद दिनेश तांती को इस संकट की वजह से मोहल्लेवासियों का आक्रोश तक झेलना पड़ा था। पार्षद और स्थानीय नागरिकों के लगातार मांग पर निगम प्रशासन शनिवार को जगा। नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य प्रभारी महेश साह को 24 घंटे में इस संकट से निजात दिलाने का निर्देश दिया था। शनिवार की सुबह से ही नगर निगम के कर्मचारी इस कार्य में जुट गये थे। यहां लोगों का कष्ट असहनीय था। घरों में नाले का पानी प्रवेश कर रहा था। यहां के लोगों को जीना दूभर होता जा रहा था। यहां तक कि यह नाले का गंदा पानी पेयजलापूर्ति पाइप लाइन में घुस गया था। यही गंदा पानी घरों में आपूर्ति की जाने लगी थी। इस संकट से दो मोहल्ले के लोग जूझ रहे थे। लोग सड़क जाम कर पार्षद को खदेड़ चुके थे। निगम कर्मियों ने भमरा को साफ कर जलजमाव की समस्या को दूर किया। कहते हैं कि कई महीने से सफाई नहीं होने के कारण पुलिया भी जाम हो गया था। इस वजह से भी भोलानाथ पुल के नीचे पानी जमता है।