Move to Jagran APP

थायरायड से गर्भपात का खतरा

थायरायड से गर्भपात होने की संभावना रहती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 May 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 03:06 AM (IST)
थायरायड से गर्भपात का खतरा
थायरायड से गर्भपात का खतरा

भागलपुर। थायरायड से गर्भपात होने की संभावना रहती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसकी जांच करवानी चाहिए ताकि, यह जानकारी मिल सके कि उसे थायरायड है या नहीं। थायरायड को कंट्रोल नहीं करने से गर्भवती महिलाओं को कई बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी अवरुद्ध हो सकता है। ये बातें रविवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित वैज्ञानिक सत्र में भागलपुर ऑब्सट्रेक्टिक एंड गायनोलॉजिकल सोसायटी की सचिव डॉ. इमराना रहमान ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पांच फीसद गर्भवती महिलाएं थायरायड से पीड़ित होती हैं। गर्भधारण के बाद उन्हें थायरायड की जांच करवानी चाहिए। थायरायड होने पर दवा के सेवन से कंट्रोल में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि थायरायड से गर्भस्थ शिशु का विकास रुक सकता है। गर्भपात भी होने की संभावना रहती है। समय से पहले शिशु का जन्म हो सकता है। साथ ही वह मंदबुद्धि का भी हो सकता है।

डॉ. इमराना ने कहा कि थायरायड का इलाज नहीं कराने पर महिलाओं को भी परेशानी होती है। इसमें असमय बालों का गिरना, कब्ज होना, वजन बढ़ना, ज्यादा पसीना होना, रक्तचाप होना, खून की कमी होना आदि शामिल है। जबकि थायरायड कम होने पर धड़कन तेज होना, थरथराहट होना आदि शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.