Move to Jagran APP

प्रश्न प्रहर : गर्भावस्था में पौष्टिक आहार खाएं : डॉ. शिल्पी

गर्भवती महिलाएं अगर खानपान पर ध्यान देंगी तो गर्भ में शिशु का विकास ठीक से होगा। गर्भावस्थ

By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 02:40 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 02:40 AM (IST)
प्रश्न प्रहर : गर्भावस्था में पौष्टिक आहार खाएं : डॉ. शिल्पी

गर्भवती महिलाएं अगर खानपान पर ध्यान देंगी तो गर्भ में शिशु का विकास ठीक से होगा। गर्भावस्था में खासकर दर्द की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आवश्यक हो तो चिकित्सक की सलाह पर करें। गर्भावस्था में आरामतलबी महिलाओं को प्रसव होने में भी परेशानी होती है। काम करते रहना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि भारी सामान को उठाए या सीढि़यों पर तेजी से चढ़े। इससे गर्भपात होने की संभावना रहती है। आठ घंटे की नींद भी जरुरी है। तनाव में रहने से इसका असर शिशु पर पड़ता है। अत: तनाव से दूर रहें। गर्भावस्था में खानपान में पौष्टिक आहार की कमी से ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होने लगती है। अत: यह आवश्यक है कि खानपान में अंकुरित चना, हरी साग-सब्जी, मांस, मछली, मौसमी फल, चुकंदर आदि का सेवन करें। इससे शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। बुखार, सर्दी-खांसी आदि रोग होने पर अपने मन से दवा नहीं खाएं, चिकित्सक से इलाज करवाने लें। टेटनस आदि का टीका लेना आवश्यक है। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न प्रहर में आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी रानी से पाठकों ने कई प्रश्न पूछे।

loksabha election banner

-----------------------

1. मेरे दो बच्चे हैं। मेरा दो बार डायलिसिस भी हो चुका है। क्या मैं बंध्याकरण करवा सकती हूं।

प्रियंका पाण्डेय, श्रीनगर पीरपैंती

बंध्याकरण करवाना खतरनाक भी हो सकता है। परिवार नियोजन के लिए अन्य उपाय कर सकती हैं। वैसे हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

2. पांच माह का गर्भ है। रक्तश्राव हो रहा है। क्या करूं?

चांदनी देवी नाथनगर

किडनी में गड़बड़ी होने से भी पेशाब में खून आता है। यूरोलॉजिस्ट से जांच करवा लें।

3. मेरी उम्र 28 वर्ष की है। माहवारी अनियमित है। चक्कर भी आता है। खाना खाने की इच्छा नहीं करता। एक वर्ष का बच्चा है।

खुशबू कुमारी सबौर

बच्चे को दूध पिलाने के क्रम में अक्सर माहवारी अनियमित हो जाती है। इसके अलावा गर्भ ठहरने पर भी माहवारी बंद हो जाती है, जांच करवा लें। हरी साग-सब्जी, मौसमी फल, अंडा, मास-मछली का सेवन करें। ताकि रक्त की कमी नहीं हो।

4. मैं तीन माह से गर्भवती हूं। खानपान कैसा होना चाहिए, ताकि बच्चा स्वस्थ हो।

नीलम भागलपुर

अगर आपका पहला बच्चा होने वाला है तो टेटनस के दो टीके लगवा लें, दो माह के अंतराल पर। खाना में अंकुरित चना, अनाज, दाल, हरि सब्जी, चुकंदर, मौसमी फल, अंडा, दूध, मां-मछली खाएं। हल्का व्यायाम भी कर सकती हैं। किसी तरह की कोई परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

5. मेरी उम्र 21 वर्ष है। माहवारी होने पर आठ-नौ दिनों तक लगातार होता है। पिछले माह से नहीं हो रहा है। अभी मैं बच्चा नहीं चाह रही हूं।

शिवानी भागलपुर

हो सकता है आप गर्भवती हो, जांच करवा लें। महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि गंभीर परिस्थिति में ही गर्भपात करवाना चाहिए, जब जान पर बन आए। लेकिन पहली बार गर्भ ठहरने पर गर्भपात कभी नहीं कराना चाहिए। क्योंकि गर्भाशय के मुंह पर चोट लगने एवं अन्य कारणों से दोबारा गर्भ ठहरने में मुश्किल होता है।

6. मेरी माहवारी नियमित नहीं है। एक बच्चा चार वर्ष का है। सिजेरियन से हुआ है। कॉपरटी लगवाई हूं।

प्रज्ञा भागलपुर

कॉपरटी लगवाने से भी संक्रमण होने की संभावना रहती है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच करवा लें।

7. शरीर में पिछले पांच वर्षो से खुजलाहट होती है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में।

विमला देवी बिहपुर

एलर्जी हो सकती है। मॉन्टेयर एलएस प्रतिदिन एक गोली खाएं।

8. मेरी उम्र 24 वर्ष है। सिर में चक्कर आता है। चलते समय लगता है गिर जाएंगे। पैर में भी दर्द होता है।

कल्याणी देवी अकबरनगर

कमजोरी से ऐसा हो सकता है। मल्टी विटामिन खाएं। रेशेदार फलों का सेवन करने से कब्ज भी दूर होगा। रक्तचाप की भी जांच करवा लें।

9. सफेद पानी गिरता है। कमजोरी भी है।

नीतू कुमारी सबौर

ल्यूकोरिया हो सकता है। साफ-सफाई पर ध्यान दें। प्रतिदिन तीन-चार लीटर पानी पीएं। अस्पताल में जांच करवा लें।

- प्रस्तुति : अशोक अनंत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.