प्रसूताओं की मौत की पूरी जानकारी सीएस ने मांगी
भागलपुर। स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूताओं की मौत अब आम बात होती जा रही है। शुक्रवार को भी
भागलपुर। स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूताओं की मौत अब आम बात होती जा रही है। शुक्रवार को भी कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में मनीषा देवी और शाहकुंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रीति देवी प्रसूताओं की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण भले ही ज्यादा रक्तश्राव का होना बताया जाय लेकिन क्या उक्त दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरती गई या नहीं यह जांच का विषय है। शाहकुंड में जब प्रीति देवी का रक्तश्राव होने लगा तो उसके परिजनों ने एएनएम मधु कुमारी और किरण कुमारी को अस्पताल से भाग जाने का आरोप लगाया है। इधर सिविल सर्जन ने दोनों अस्पतालों के प्रभारियों से दोनों प्रसूताओं के मौत का विस्तृत जानकारी मांगी है।
एक वर्ष में पांच प्रसूताओं की मौत हुई
गत वर्ष अक्टूबर से अबतक पांच प्रसूताओं की मृत्यु ज्यादा रक्तश्राव से हुई है। जगदीशपुर, खरीक, कहलगांव, शाहकुंड और सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में प्रसूताओं की मौत हुई। सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में 10 अक्टूबर को दो प्रसूताओं की मृत्यु हुई थी। सिविल सर्जन ने जांच कर चिकित्सक और नर्स को इसके लिए दोषी पाया। दो चिकित्सक संविदा पर थे, उनका सेवा विस्तार नहीं किया गया। वहीं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक एवं नर्सो को स्थानांतरण कर कार्रवाई पूरी कर ली गई।