शांति समिति की बैठक में दशहरा-मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा का संकल्प
भागलपुर। मोजाहिदपुर थाने में रविवार को दशहरा और मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और शरारती
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 03:00 AM (IST)
भागलपुर। मोजाहिदपुर थाने में रविवार को दशहरा और मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और शरारती तत्वों पर नजर रखने का संकल्प लिया गया। थाना परिसर में मोजाहिदपुर अंचल क्षेत्र के सभी प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी व पूजा समिति और मुहर्रम कमेटी से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश तिवारी की अध्यक्षता में आहूत शांति समिति की बैठक में पर्व के दौरान साफ सफाई, विसर्जन मार्ग, जुलूस मार्ग में सुरक्षा के खास इंतजाम पर लंबी चर्चा हुई। शांति समिति की बैठक दशहरा और मुहर्रम पर्व के लिए बरारी समेत अन्य थानों में भी बुलाई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें