उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने कई जिले से आए कार्यकर्ता
भागलपुर। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वागत करने दूसरे जिला से भी कार्यकर्ता नाथनगर पहुंचे थे
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 03:00 AM (IST)
भागलपुर। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वागत करने दूसरे जिला से भी कार्यकर्ता नाथनगर पहुंचे थे। हरेक कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्शाने वाहन पर बैनर पोस्टर लगा कर चल रहे थे। वही उपमुख्यमंत्री को स्काउट देने काफी संख्या में बाइक चालक भी आगे चल रहे थे। कार्यकर्ता खगडि़या, बांका, नवगछिया, मुंगेर समेत कई जिलो से यहां आए थे। उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने मुख्य रूप से नाथनगर पूजा समिति अध्यक्ष व राजद नेता पप्पू यादव, रुबिया खातून, गौतम बनर्जी, मो. इरशाद, मो. उसमान,संदीप बंका,श्याम सुंदर यादव, भैरव ठाकुर, बब्लू यादव, पपुन प्रसाद यादव, नीरज यादव, विशाल यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता स्वागत करने आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें