Move to Jagran APP

महिलाओं में है देश को नई दिशा देने की क्षमता : अनामिका

भागलपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा है कि बिहार की महिलाओं में देश को नई दिशा देने की क्षमता है। यहां की महिलाओं में काबिलियत पैदा करने की जरूरत है। महिलाओं में काफी शक्ति है। उन्हें दिशा देने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:59 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:59 AM (IST)
महिलाओं में है देश को नई दिशा देने की क्षमता : अनामिका
महिलाओं में है देश को नई दिशा देने की क्षमता : अनामिका

भागलपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा है कि बिहार की महिलाओं में देश को नई दिशा देने की क्षमता है। यहां की महिलाओं में काबिलियत पैदा करने की जरूरत है। महिलाओं में काफी शक्ति है। उन्हें दिशा देने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

उक्त बातें रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने खरमनचक स्थित मर्यादा विवाह भवन में कही। महिला मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने आईं अनामिका का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने का आह्वान किया। कहा कि बिहार में महिला संगठन को एक नया आयाम मिलेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना मित्र बताते हुए पूर्ण सहयोग का वचन दिया। कहा कि गुमनामी में जी रही महिलाओं को उचित स्थान देकर उनका सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ाने की दरकार है। इसके पूर्व चंपा पुल के समीप अर्जित शाश्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाबुटोला ठाकुरवाड़ी में अनामिका ने वृक्षारोपण किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह व पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया। मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष रूबी दास ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था

महानगर अध्यक्ष अभय कुमार घोष सोनू व उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम की संयोजक श्वेता सिंह थीं। वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के मौके पर हुए कार्यक्रम में हरिवंश मणि सिंह, डॉ. मृणाल शेखर, कामिनी शुक्ला, नंदनी सरकार, कुमकुम देवी, शबाना आजमी, किरण सिंह, अंजली, कामिनी शुक्ला, पुष्पा प्रसाद व सोमनाथ शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट से पहुंची। उनकी कार बरियारपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में वह बाल-बाल बची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.