कोविंद की जीत पर भाजपा में जश्न
भागलपुर। राष्ट्रपति पद के लिए बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपा के विभिन्
भागलपुर। राष्ट्रपति पद के लिए बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटीं।
खलीफाबाग चौक पर भाजपा किसान मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाए और मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार, मुकेश सिंह, विपुल, रौशन सिंह, राजीव तिवारी, पुष्कर, धनंजय, कुंदन, साहिल, सोनू सहित अन्य शामिल थे।
भाजपा महानगर इकाई ने भगत सिंह चौक पर जश्न मनाया। यहां अर्जित शाश्वत चौबे, नगर अध्यक्ष अभय घोष, प्रमोद, राजेश, निरंजन, दिनेश, रंजन, पंकज, शुभम पांडेय आदि शामिल थे।
घंटाघर चौक पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अजीत कुमार सोनू, विनोद सिन्हा, श्वेता सिंह, राहुल तिवारी आदि ने पटाखे फोड़े।
पार्टी के उपाध्यक्ष शशि शंकर राय, श्यामल किशोर मिश्रा, प्रदीप मंडल, कैलाश यादव, अजय मिश्रा, योगेश नाथ पांडेय, भोला कुमार मंडल, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन झा, निरंजन कुमार, तरुण राय, सबौर प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर, जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, वैश्य चेतना परिषद के अशोक प्रसाद साह आदि ने एनडीए के सभी सदस्यों को बधाई दी है।