Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : अब भाजपा की पिच का जदयू को मिलेगा फायदा

इस बार भाजपा अपनी खोई हुई सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही थी। कार्यक्रमों और सम्मेलन में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटाई थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 04:44 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : अब भाजपा की पिच का जदयू को मिलेगा फायदा
Lok Sabha Election 2019 : अब भाजपा की पिच का जदयू को मिलेगा फायदा

भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]। बिहार में एनडीए के तीनों दल भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार की सीटों पर भाजपा ने अपने लिए पिच तैयार किया था, जिसका फायदा अब जदयू को मिल सकता है। बंटवारे में जो सीटें जदयू की झोली में गई हैं उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा गत चुनाव में रनर रही थी।

prime article banner

सीमांचल में पूर्णिया सीट पर जदयू की जीत हुई थी। वहां भाजपा दूसरे नंबर पर थी। हालांकि भाजपा के रनर उदय सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार में भाजपा दूसरे नंबर पर थी। अररिया में भी भाजपा रनर थी। सीमांचल, कोसी और पूर्व बिहार में अररिया ही एक सीट है जो भाजपा को मिली है। वहां पिछले चुनाव के रनर प्रदीप सिंह का नाम लगभग फाइनल है। इसके अलावा कोसी की एक सीट मधेपुरा में भाजपा के विजय सिंह कुशवाहा लड़े थे। पप्पू यादव और शरद यादव के बाद कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला था।

इस बार भाजपा अपनी खोई हुई सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही थी। कार्यक्रमों और सम्मेलन में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटाई थी। पार्टी का दावा है कि जिन सीटों पर हार हुई थी उन सीटों पर जनाधार बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम किए गए हैं। इन सीटों पर भाजपा लगातार अभ्यास कर रही थी। अब इस अभ्यास का लाभ जदयू को लेना है। एनडीए ने जिन सीटों को जदयू की झोली में दिया है, वहां जदयू का संगठन मजबूत है। लगभग सभी लोकसभा क्षेत्र में जदयू के विधायक हैं, जो पार्टी के निर्देश पर प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की स्थिति

कटिहार - भाजपा के निखिल चौधरी को 316552 और एनसीपी के तारिक अनवर को 431292 मत मिले थे। भाजपा 114740 मतों से हारी थी।

पूर्णिया - जदयू के संतोष कुशवाहा को 418826 और भाजपा के पप्पू सिंह को 302157 मत मिले थे। भाजपा 116669 मतों से हारी थी।

अररिया - राजद के तस्लीमुद्दीन को 407978 मत मिले थे। भाजपा के प्रदीप सिंह को 261474 मत मिले थे। भाजपा 146504 मतों से हारी थी।

किशनगंज - कांग्रेस के असरारूल हक को 493461 और भाजपा के दिलीप जायसवाल को 298849 मत मिले थे। भाजपा 194612 मतों से चुनाव हारी थी।

भागलपुर - राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 367623 मत मिले थे। भाजपा के शाहनवाज हुसैन को 358138 मत मिले थे। भाजपा 9485 मतों से हारी थी।

बांका - राजद के जयप्रकाश नारायण यादव को 285150 मत मिले थे। भाजपा की पुतुल कुमारी को 275006 मत प्राप्त हुआ था। भाजपा 10144 मतों से हारी थी।

मधेपुरा - राजद के पप्पू यादव चुनाव जीते थे। भाजपा के विजय सिंह कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.