Move to Jagran APP

दूध के दांत 11 वर्ष मे नही टूटे तो नये दांत निकलेगे तिरछे : डॉ. संजय

बच्चो मे दूध के दांत नौ और 10 वर्षो मे टूट जाते है और नये दांत निकलते है।

By Edited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 02:59 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 05:32 PM (IST)
दूध के दांत 11 वर्ष मे नही टूटे तो नये दांत निकलेगे तिरछे : डॉ. संजय
दूध के दांत 11 वर्ष मे नही टूटे तो नये दांत निकलेगे तिरछे : डॉ. संजय
भागलपुर। बच्चो मे दूध के दांत नौ और 10 वर्षो मे टूट जाते है और नये दांत निकलते है। अगर 11 वर्ष मे भी बच्चो के दूध के दांत नही टूटे है तो उसे चिकित्सक से निकलवा लेना चाहिए। ऐसा नही करने पर नये दांत तिरछे निकलने की संभावना रहती है। दांतो की अच्छी तरह सफाई नही करने से दांतो मे संक्रमण होने लगता है। मीठा पदार्थ खाने के बाद दांतो की सफाई अच्छी तरह करनी आवश्यक है। अमरुद, सेव, गाजर, मूली चुकंदर आदि खाने से दांत मजबूत होते है तथा दांतो मे फंसे अनाज के कण भी बाहर निकल जाते है। तंबाकू, गुटखा आदि सेवन से मुंह का कैसर होने की संभावना बढ़ जाती है। दांतो पर ब्रश जोर से नही रगड़ना चाहिए। मुलायम ब्रश से दातो की सफाई करे। मंजन से दांतो की सफाई नही करे। साथ ही जीभ की सफाई भी अच्छी तरह करनी चाहिए। मसूढ़ा मे सूजन, ब्रश करने के बाद रक्त निकलना, मुंह से दुर्गध आना आदि मुंह के बीमारी के लक्षणो मे हैं। ज्यादा आयरन वाले पानी पीने से दांत काले और पीले होने लगते है। उक्त बाते रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय मे आयोजित प्रश्न पहर मे आए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने लोगो से फोन पर पूछे गए प्रश्नो के जवाब मे कही। ------------------------ प्रश्न : गुटखा खाने की आदत है। दांत लाल होने लगे है। रेहान खान, भागलपुर उलार : गुटखा खाना बंद कर दे। इसी की वजह से दांत के रंग बदल रहे है। इससे कैसर होने की संभावना 90 फीसद बढ़ जाती है। प्रश्न : दांत मे दर्द रहता है। संजय कुमार, झंडापुर उलार : दांतो की सफाई अच्छी तरह नही करने से धीरे-धीरे दांत संक्रमित होकर सड़ने लगता है, जिससे दांत मे दर्द शुरू हो जाती है। अनाज के दाने भी फंसते है। दांतो की सफाई करवा ले। प्रश्न : मसूढ़ा मे सूजन है। दर्द भी होता है। एसएस रजा, भीखनपुर उलार : खाना खाने के बाद रात मे भी ब्रश करे। सीटीजॉल दवा पांच दिनो तक सुबह-शाम खाएं। मधुमेह है तो चिकित्सक से इलाज करवाएं, मधुमेह को कंट्रोल मे रखे। प्रश्न : ब्रश करने पर मसूढ़ो से खून निकलता है। जीभिया करने पर उल्टी करने की इच्छा भी करती है। आयुष कुमारी, बरारी उलार : पायरिया होने पर मसूढो से खून निकलता है। दांतो की सफाई करवा ले। जिभिया करने पर उल्टी की इच्छा एलर्जी की वजह से होती है। हल्का गर्म पानी मे नमक डालकर कुल्ला करे। मसूढ़ो का मसाज भी करे। प्रश्न : कभी कभी दांत खट्टे होने लगते है। ऐसा सप्ताह मे एक बार होता है। दीपक कुमार, मधेपुरा उलार : ज्यादा देर तक और दांतो पर जोर से ब्रश रगडने से दांतो का उपरी लेयर घिसने से ब्रश करने से दांतो मे कनकनाहट होने लगती है। ब्रश ज्यादा देर तक नही करे और मुलायम से ब्रश करे। माउथवाश से कुल्ला करे। कुल्ला करने के बाद कुछ देर तक पानी नही पीएं। मसूढो का मसाज करे। दर्द की दवा खाने की आवश्यकता नही है। प्रश्न : ब्रश करने के बाद मसूढ़ा लाल हो जाता है। पंकज कुमार शर्मा, बिहपुर उलार : मुलायम ब्रश से दांतो की हल्की सफाई करे। माउथवाश से कुल्ला करे। प्रश्न : पानी पीने मे दांतो मे कनकनाहट होती है। ¨रकू कुमार, सबौर उलार : जब दांत ज्यादा घिस जाते है तो ठंडा या गर्म पानी पीने से कनकनाहट होने लगती है। चिकित्सक से दिखा ले। प्रश्न : गत एक माह से मुंह से बदबू आती है। संजू, झंडापुर उलार : गंदगी की वजह से बदबू आ रही है। दो बार ब्रश करे। माउथवाश से दो मिनट तक कुल्ला करे। प्रश्न : दांत का रंग पीला होने लगा है। तारिक, हुसैनपुर उलार : भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र मे आयरन और आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा है। पानी को पीने से दांत के रंग बदलने लगते है। चिकित्सक से इलाज करवा ले। प्रश्न : मां की उम्र 65 वर्ष है। उसके मसूढ़ा मे दर्द होता है। उसे मधुमेह भी है। संजीव कुमार, तिलकामांझी उलार : मधुमेह अगर कंट्रोल नही रहेगा तो इससे कई बीमारियां होने लगती है। गंदगी की वजह से भी मसूढ़ा मे दर्द होता है। चिकित्सक से दिखा ले। प्रश्न : चौवा मे छेद हो गया है। अनाज के दाने फंस जाते है। रेणु देवी, सुल्तानगंज उलार : दांत भरवाने से अनाज के दाने नही फंसेगा। अनाज का दाना रहने से दांत सड़ने लगते है। इससे दांतो मे दर्द भी होता है। प्रश्न : दो माह से दांतो मे कनकनाहट है। संजय वर्मा, सबौर उलार : दांतो मे सड़न होने से दांत कनकनाते है। सफाई करवा ले। प्रश्न : पायरिया हो गया है और दांत हिलते भी है। जीवन कुमार, मकंदपुर उलार : दो बार ब्रश करे। रात मे भी। दांत की सफाई करवा ले। प्रश्न : दांत सड़ गया है और हिलता भी है। मिथिलेश, तिनटंगा उलार : रूट केनाल ट्रीटमेट करवाने से दांत बच जाएंगे। गंदगी और सड़ने की वजह से यह परेशानी हुई है। प्रश्न : दांत के रंग पीला होने लगा है। स्मिथ राज, पीरपैती उलार : दांत के पिछले हिस्से की सफाई भी करनी चाहिए। अक्सर लोग पिछले हिस्से की सफाई नही करते है अत: वहां गंदगी जमने लगती है। आयरनयुक्त पानी पीने से भी दांत के रंग मे परिवर्तन होने लगता है। प्रश्न : मेरी उम्र 10 वर्ष है। दांत मे दर्द रहता है। कुछ भी खाने मे परेशानी होती है। गोविंद कुमार, गोपालपुर उलार : पायरिया की वजह से ऐसा है। जबकि अक्सर इस उम्र मे पायरिया नही होता है। ब्रश अच्छे से करे। मीठा पदार्थ का सेवन कम करे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.