Move to Jagran APP

योग नगरी मुंगेर को आस, अब राष्‍ट्रपति बनकर आएंगे रामनाथ कोविंद

बिहार की योग नगरी मुंगेर से नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का पुराना नाता रहा है। मुंगेर वासियों को उम्‍मीद है कि वे राष्‍ट्रपति बनने के बाद फिर आएंगे।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 11:54 PM (IST)
योग नगरी मुंगेर को आस, अब राष्‍ट्रपति बनकर आएंगे रामनाथ कोविंद
योग नगरी मुंगेर को आस, अब राष्‍ट्रपति बनकर आएंगे रामनाथ कोविंद

मुंगेर [संतोष सहाय]। बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद अब देश के 14वें राष्‍ट्रपति बनेंगे। उनका बिहार की योगनगरी मुंगेर से खासा लगाव था। वे दो बार मुंगेर आए। 31 मई 2016 को मुंगेर के बिहार योग विद्यालय में बाल योग मित्र मंडल के सदस्यों ने उनके मुंगेर आगमन पर उन्हें फिर से आने का निमंत्रण भी दिया था। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि क्या राष्ट्रपति बनने के बाद वे मुंगेर आएंगे?

prime article banner

साल 2016 में रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ मुंगेर पहुंचे थे। उन्होंने चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना भी की थी। तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद के साथ योग विद्यालय में बिताए क्षणों को याद करते हुए समाजसेवी शिव कुमार रूंगटा ने बताया कि रामनाथ कोविंद बाल योग मित्र मंडल के कार्यक्रम में शिरकत कर अभिभूत हो उठे थे।

रूंगटा ने बताया कि बच्चों को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा था कि ईश्वर ने लोगों को दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख दिए, लेकिन मुंह मात्र एक ही दिया है। इससे स्पष्ट है कि लोगों को अधिक काम करना चाहिए, अधिक देखना और सुनना चाहिए, लेकिन कम बोलना चाहिए। आज के परिवेश में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। लोग सुनने और पढऩे से अधिक बोलने में विश्वास करते हैं। यह गलत है।

रामनाथ कोविंद ने कहा था कि मुंगेर आकर वे बहुत खुश हैं। योग विद्यालय आने के बाद यहां के संन्यासियों और बाल योग मित्र मंडल के बच्चों का अनुशासन देखकर उनका मन गदगद हो गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्रा मुस्कान के उद्बोधन और योग के प्रति उसकी निष्ठा की भी उन्होंने सराहना की थी।

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपा में खुशी की लहर, बधाई देने की रही होड़

उस अवसर पर बाल योग मित्र मंडल के सदस्यों ने तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद से 14 फरवरी को बाल योग मित्र मंडल के स्थापना दिवस पर आने का अनुरोध किया था। इस पर रामनाथ कोविंद ने महाभारत की एक कहानी सुनाते हुए कहा कि भविष्य को किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में मैं अभी यह आश्वासन नहीं दे सकता। मुझे क्या पता कि मैं 14 फरवरी को बिहार में रहूंगा या नहीं!

बिहार योग विद्यालय से जुड़े शिव कुमार रूंगटा ने कहा कि रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने से मुंगेर के लोग खुश हैं। लोगों को उम्मीद है कि राष्ट्रपति के रूप में वे मुंगेर जरूर आएंगे।

यह भी पढ़ें: जानिए बिहार से कितने वोट मिले देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.