अधिकतम पारा 27.5 पर पहुंचा, गर्मी का अहसास
भागलपुर। आसमान से बादल छंटते ही मंगलवार को खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस प
भागलपुर। आसमान से बादल छंटते ही मंगलवार को खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस कारण लोग गर्मी का अहसास करने लगे।
अब तो लोग घरों से लेकर कार्यालय तक में पंखा चलाने लगे हैं। लेकिन रात में ठंड से थोड़ी बचकर रहने की जरूरत है। बीएयू के मौसमी वेधशाला के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। रात का तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस बने रहने की वजह से यह मौसम रबी फसल के लिए अनुकूल बनी हुई है। अगले सप्ताह तक तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है।
बता दें कि स्थानीय कारणों से बीत दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाया हुआ था। जिस कारण लोग दिन में उमस और रात में कम ठंड का अनुभव कर रहे थे।
मंगलवार का तापमान
अधिकतम - 27.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 12.0 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता - 85 फीसद
हवा की गति - 1.1 किलोमी. दक्षिणी-पश्चिमी