बदलेगा धरना-आमरण अनशन का स्थल
भागलपुर। समाहरणालय परिसर से धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन का स्थल बदलेगा। धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन स्
भागलपुर। समाहरणालय परिसर से धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन का स्थल बदलेगा। धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन स्थल के लिए जिला प्रशासन उपयुक्त स्थान की तलाश कर रहा है।
जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे ने कहा कि पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित स्वयंसेवी संगठनों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद स्थल का चयन किया जाएगा। आम तौर पर धरना स्थल पर लगातार माइक बजने से कामकाज में बाधा होती है। इसी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि स्थान ऐसा होगा कि जहां से उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि धरना स्थल को बदलने के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व डीएम प्रेम सिंह मीणा ने धरनास्थल को बदलने के लिए प्रयास किया था। उनके द्वारा कई स्थलों का निरीक्षण भी किया गया था। अब इस कार्य को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।