सदर अस्पताल : चिकित्सक आए नौ बजे बाद
भागलपुर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में गुरुवार को भी चिकित्सक सुबह नौ बजे के बाद
भागलपुर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में गुरुवार को भी चिकित्सक सुबह नौ बजे के बाद आए। सफाई कर्मचारी भी देर से आकर सफाई की। स्थिति यह है कि शाम की पाली में भी चिकित्सक नहीं थे। सिविल सर्जन को सूचना दी गई। उन्होंने एके दास से बात की, तब अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद डॉ. एके दास आउटडोर में आकर मरीजों की जांच की।
प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एके दास ने कहा कि सुबह की पाली में भी चिकित्सक नौ बजे के बाद ही अस्पताल आए। समय पर अस्पताल के वार्डो की सफाई भी नहीं की गई थी। किसी तरह मरीजों का इलाज किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में मात्र 52 चिकित्सक हैं। सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक परीक्षा देने गए हैं, कई चिकित्सक प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए शहर से बाहर हैं। इसलिए भी सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। चिकित्सक के वापस आते ही व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।