जेएलएनएमसीएच में पेसमेकर की सुविधा होगी : प्रमंडलीय आयुक्त
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पेसमेकर की सुविधा उपलब्ध की
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पेसमेकर की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी ने कही।
उन्होंने कहा कि पेसमेकर के लिए उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी बात की है। पेसमेकर खरीदने में जो भी राशि खर्च होगी रोगी कल्याण समिति से खरीदा जाएगा। उन्होंने स्थापना दिवस पर कॉलेज की प्रगति के लिए संकल्प लेने की अपील कॉलेज के छात्र-छात्राओं से की। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि मरीज चिकित्सक को भगवान के रुप में देखते हैं। चिकित्सक उनके विश्वास को खोने नहीं दें। उन्होंने कहा कि बिना अस्पताल के प्रगति का स्मार्ट सिटी की कल्पना नहीं की जा सकती।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। पहले से प्रगति हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राम चरित्र मंडल ने कहा कि यह भी विडंबना है कि कॉलेज के स्थापना के 45 वर्ष बाद कुछ ही विभागों में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ हुई। पॉल्टिकल कमीटमेंट की कमी की वजह से ऐसा है। स्थिति यह है कि कॉलेज में 100 सीटों पर नामांकन भी दो वर्ष पूर्व ही प्रारंभ किया गया। अस्पताल में सुपर स्पेसियलिटी विभाग नहीं हैं। काडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभाग नहीं हैं। मरीजों को रेफर करना पड़ता है। डॉ. आरएन झा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. मनी भूषण आदि ने विचार दिए। डॉ. रोमा यादव ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. राजकमल चौधरी एवं डॉ. बीके जायसवाल ने सोवेनियर का विमोचन किया। टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।