एसकेपी में बच्चों ने उकेरी आकर्षक रंगोली
भागलपुर । दीपों का पर्व दीपावली को लेकर गुरुवार को एसकेपी विद्या विहार स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता
भागलपुर । दीपों का पर्व दीपावली को लेकर गुरुवार को एसकेपी विद्या विहार स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें वर्ग षष्ठ से दशम तक की बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बच्चों ने अपने सामूहिक प्रयास से एक से बढ़ कर एक रंगोली का निर्माण कर सबका दिल जीत लिया।
निर्णायक मंडल ने अनुप्रिया, श्वेता भारती, श्रुति और पूर्णिमा को संयुक्त रुप से प्रथम, स्वाति, शिवानी, ऋतु, दीक्षा रुचि और तनवी प्रिया द्वितीय एवं सुगंधा, अनुष्का, लक्षिता और साक्षी प्रिया को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। वहीं चतुर्थ स्थान पर सप्तम वर्ग की छात्राएं सपना, तमन्ना, ऋचा और तनुश्री रही।
स्कूल की कार्यपालक निदेशक कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों के सौंदर्य बोध व प्रतिभा निखर कर सामने आती है। प्रबंध निदेशिका शोभा सिंह ने कहा रंगोली प्रतियोगिता से बच्चों में रचना कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका विद्यालय प्रबंधक, प्राचार्य, उपप्राचार्य, एसएन शर्मा, अर्चना शर्मा और अंकिता प्रभात निभा रही थी। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रबंधक मणिकांत विक्रम निभा रहे थे।