Move to Jagran APP

विक्रमशिला के दुरुस्तीकरण के लिए खुली तकनीकी बिड

भागलपुर। शुक्रवार को मुख्यालय में विक्रमशिला सेतु दुरुस्तीकरण टेंडर का तकनीकी बिड खोला गया। इस बार भ

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:56 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:56 AM (IST)
विक्रमशिला के दुरुस्तीकरण के लिए खुली तकनीकी बिड

भागलपुर। शुक्रवार को मुख्यालय में विक्रमशिला सेतु दुरुस्तीकरण टेंडर का तकनीकी बिड खोला गया। इस बार भी महज एक एजेंसी मुंबई की बिल्डको कंस्ट्रक्शन ने टेंडर डाउनलोड किया है। इसके पूर्व भी बिल्डको कंस्ट्रक्शन ने ही टेंडर डाउनलोड किया था। इस एजेंसी के एकल टेंडर का वित्तीय बिड भी खोला गया। सितंबर में संवेदक को एग्रीमेंट के लिए भी बुलाया गया था। लेकिन बाद में एकल टेंडर की बात कह विभाग द्वारा टेंडर रद कर री-टेंडर किया गया। आठ महीने के दौरान पुल मरम्मत के लिए तीन बार टेंडर किया गया। पहली बार तो एक भी ठेकेदार द्वारा टेंडर डाउनलोड नहीं करने पर दोबारा टेंडर किया गया। दूसरी बार मुंबई की उपरोक्त एजेंसी ने टेंडर डाउनलोड किया था।

loksabha election banner

पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी बिड को स्वीकृति मिलने के बाद वित्तीय बिड खोला जाएगा। इस बार एकल टेंडर होने के बाद भी टेंडर रद होने की उम्मीद कम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.