पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनाई
भागलपुर। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 129वीं जयंती शुक्रवार को विधायक अजीत शर्मा के
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:55 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:55 AM (IST)
भागलपुर। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 129वीं जयंती शुक्रवार को विधायक अजीत शर्मा के निवास पर जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में मनाई गई। विधायक ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह जाति भेदभाव से उपर उठकर समाज के हर तबके को जोड़ने के लिए कार्य किया। उद्योग को बिहार में बढ़ावा दिया। देश की आजादी में उनका अहम् योगदान था।
डॉ. अभय आनंद ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह के शासनकाल में बिहार में सुशासन था। उन्होंने एकता और अखंडता के लिए काम किया। इस अवसर पर रविंद्र नाथ यादव, सुनंदा रक्षित, उषा रानी, मिंटू कुरैशी, अजय वर्मा, नरेंद्र कुमार, विजय झा और जिला कांग्रेस क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभिषेक चौबे उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें