एमसीआइ ने फिजियोलॉजी विभाग की जांच की
भागलपुर। कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज से आए एमसीआइ निरीक्षण डॉ. ए चंद्र बोस ने फिजियोलॉजी विभाग की जांच की।
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:55 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:55 AM (IST)
भागलपुर। कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज से आए एमसीआइ निरीक्षण डॉ. ए चंद्र बोस ने फिजियोलॉजी विभाग की जांच की। उक्त विभाग में दो छात्रों को पीजी में नामांकन लिया जाता है। विभाग में शिक्षक के अलावा अन्य संसाधनों की जांच की। प्राचार्य अर्जुन कुमार सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण सिन्हा के साथ डॉ. बोस ने ऑडिटोरियम, प्रयोगशाला, लेक्चर थियेटर आदि का निरीक्षण किया। कितने प्राईटिकल हुए इस बारे में भी जानकारी ली। अस्पताल के रक्त अधिकोष का भी निरीक्षण कर कितने प्लेटलेट्स हैं इसकी जानकारी ली। उन्होंने विभाग में पदस्थापित शिक्षकों का फिजीकल वेरीफिकेशन भी किया। प्राचार्य ने बताया कि डॉ. बोस विभाग के निरीक्षण सं संतुष्ट हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें