मजदूरों की समस्या को ले प्राचार्य से मिले ट्रेड यूनियन के नेता
भागलपुर । भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर चार सितंबर से हड़ताल पर चल रहे दैनिक म
भागलपुर । भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर चार सितंबर से हड़ताल पर चल रहे दैनिक मजदूरों की समस्याओं सुलझाने गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता कॉलेज पहुंचे। दैनिक मजदूरों की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत नेता गण प्राचार्य से वार्ता को पहुंचे। शिष्टमंडल में एटक के नेता सुधीर शर्मा, राजेंद्र मंडल, उदयकांत झा, भूदेव मंडल एवं बाबूलाल पोद्दार सहित बीसीई दैनिक मजदूर सेवा संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव यादव शामिल थे। एटक नेताओं ने पूर्व की भांति मजदूरों को काम पर रखने का आग्रह किया। बोले प्राचार्य इंटरनल सोर्स से प्राप्त राशि को सरकार ने अपने खाते में जमा कर लिया है। संस्थान को मजदूरी मद में कोई राशि आवंटित नहीं होती है। बावजूद इसके उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जरुरत भर मजदूरों को माह में 20 दिनों तक काम दिया जा सकता है। इस पर ट्रेड यूनियन के नेता राजी हो गए। पर इस फैसले से अन्य मजदूरों में असंतोष व्याप्त था। देर शाम तक हड़ताली दैनिक मजदूर अपने अध्यक्ष के साथ आत्ममंथन करते रहे। समाचार लिखे जाने तक हड़ताल समाप्त किए जाने के मामले पर मजदूरों में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।