Move to Jagran APP

मतदान करने आराम से घरों से निकले मतदाता

भागलपुर [अशोक अनंत] चुनावी समर में सोमवार को भागलपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान हुए। लेकिन मतदाताओ

By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 02:35 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 02:35 AM (IST)
मतदान करने आराम से घरों से निकले मतदाता

भागलपुर [अशोक अनंत]

loksabha election banner

चुनावी समर में सोमवार को भागलपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान हुए। लेकिन मतदाताओं के बीच मतदान करने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान का असर नहीं पड़ा। हो सकता है कि महाल्या की वजह से ¨हदू वोटर कम निकले लेकिन मुस्लिम इलाकों में भी कई बूथों पर मतदान का फीसद कम ही रहा। कुल मिलाकर इस विधान सभा के 55 फीसद वोटरों ने मतदान किए।

सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। भीखनपुर बुनियादी पाठशाला में 6.45 बजे ही मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। ऐसा लगा मानों 70 फीसद मतदान होंगे, लेकिन 50 फीसद से ज्यादा मतदाता बूथों पर नहीं आए। यहां चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। कृषि विभाग कार्यालय में चार बूथ बनाए गए थे। इन बूथों में आठ बजे तक कुल 34 वोट डाले गए थे। बूथ संख्या 214 में आठ, 215 में चार, 216 में नौ और 217 में 12 वोट डाले गए थे। इन बूथों में मात्र 11 महिलाओं ने मत डाले। इन बूथों पर क्रमश: 677, 604, 1037 और 787 मतदाता हैं। करीब नौ बजे जवारीपुर स्थित बूथ संख्या पर मात्र 20 मत पड़े थे। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1041 है। छोटी खंजरपुर बूथ संख्या 47 में 1186 मतदाताओं में नौ बजे तक 68, बूथ आठ पर 835 मतदाताओं में 43 और बूथ संख्या 49 पर 1063 मतदाताओं में 62 मत दिए गए। वहीं मानिक सरकार स्थित दुर्गा चरण प्राइमरी स्कूल में बूथ संख्या 37 पर मात्र 18 मत दिए गए। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 18 है। नगर निगम को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। फूलों से संजे नगर निगम में कालीन भी बिछाई गई थी। करीब 9.45 बजे तक बूथ संख्या 80 में 1042 मतदाता हैं, वोट पड़े 115, वहीं 81 में 1088 मतदाताओं में 102 मत गिरे। नवयुग विद्यालय स्थित बूथ संख्या 82 में 48, 83 में 74 और 84 में 120 मत दिए गए। इन बूथों पर मतदाताओं की संख्या क्रमश: 875, 760 और 1116 मत हैं।

मोजाहिदपुर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में बूथ संख्या 248 पर 1471 मतदाताओं ने 10 बजे तक 195 मत दिए वहीं शाम 4.30 बजे तक 662 मत दिए गए। मोगलपुर हुसैनाबाद में छह बूथों में 11 बजे तक 10 से 20 फीसद मतदान किए गए। अलीगंज राजकीय बालिका मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 276 में 1140 मतदाता हैं, 80 मत पड़े। बागबाड़ी स्थित बाजार समिति में बूथ संख्या 290 में 1270 मतदाता है, 170 मत पड़े। करीब 1.30 बजे बरहपूरा उर्दू मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 229 में 225 मत, 231 बूथ पर 184 मत, 233 बूथ पर 165 मत, 234 बूथ पर 205, 223 बूथ पर 292 मत, 224 बूथ पर 277 मत और 228 बूथ पर 212 मत गिराए गए थे। भीखनपुर के दो बूथ पंडाल में रखे गए थे। यहां के 226 बूथ पर 224 मत और 225 बूथ पर 300 मत दिए गए थे। सुजागंज स्थित बाल सुबोधिनी पाठशाला में 3.30 बजे तक 181 बूथ पर 245 मतदाताओं ने मतदान किए। कटहलबाड़ी स्थित मतदान केंद्र 77, 78 और 79 मतदान केंद्रों पर क्रमश: 369, 358 और 462 मत दिए गए। जबकि इन बूथों पर क्रमश: 1489, 1929 और 1272 मतदाता हैं। मारवाड़ी पाठशाला में तकरीबन 3.45 बजे बूथ संख्या 184 पर 311, बूथ 185 पर 255, बूथ संख्या 186 पर 450 और 187 बूथ पर 165 मत पड़े। इन बूथों पर मतदाताओं की संख्या क्रमश: 900, 581, 1366 और 547 मतदाता हैं।

करीब 4.45 बजे वारसलीगंज में बूथ संख्या 292 में 808 मतदाताओं में 346 मत, बूथ संख्या 293 में 1321 मतदाताओं में 805 और बूथ संख्या 291 में 1323 मतदाताओं ने 663 मत दिए। वहीं शाम पांच बजे मारुफगंज के बूथ संख्या 282 और 275 पर क्रमश: 634 और 670 मत दिए गए। इन बूथों पर 1570 और 1368 मतदाता था। बूथों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.