सोनिया के मंच पर नहीं दिखे महागठबंधन के बड़े नेता
भागलपुर। कहलगांव में सोनिया की सभा से पहले ऐसा माना जा रहा था कि महागठबंधन इसे सफल बनाने में अपनी पू
भागलपुर। कहलगांव में सोनिया की सभा से पहले ऐसा माना जा रहा था कि महागठबंधन इसे सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। पर, शनिवार को मंच पर कांग्रेस से इतर महागठबंधन के किसी भी बड़े नेता कीअनुपस्थिति हैरत में डालने वाली रही।
इतना ही नहीं, मंच पर से संबोधन करने का अवसर भी कम ही नेताओं को मिला। कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने एनएच-80 की बदहाली को मजबूती से रखा और इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कहलगांव का एनटीपीसी कांग्रेस सरकार की ही देन है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा, भाजपा देश की जनता को भ्रमित कर रही है। मोदी बिहार को बेपटरी करना चाहते हैं, इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी प्रमुख को धन्यवाद देते हुए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही कांग्रेस अपने खो चुके वजूद को हासिल कर लेगी। सभा का संचालन गुजरात से आए विधायक सह चुनाव प्रभारी परेश धनानी ने किया। राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी, शकील अहमद मंचासीन रहे।
एक बजकर छह मिनट पर आम्रपाली मैदान में पहुंची सोनिया
सोनिया गांधी 1.06 मिनट पर आम्रपाली मैदान में पहुंची। मंच पर उनका आगमन 1.09 पर हुआ। चार मिनट बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। 1.23 उन्होंने अपना भाषण खत्म किया।