हड़ताल का करेंगे समर्थन
भागलपुर। दो अक्टूबर को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के देश व्यापी हड़ताल का भुस्टा-भुटा के को-ऑर्डिनेशन समि
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:41 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:41 AM (IST)
भागलपुर। दो अक्टूबर को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के देश व्यापी हड़ताल का भुस्टा-भुटा के को-ऑर्डिनेशन समिति ने समर्थन का ऐलान किया है। यह जानकारी भुस्टा के अध्यक्ष प्रो. अक्षयवट सिंह एवं भुटा के अध्यक्ष डॉ. मिहिर मोहन मिश्र सुमन ने संयुक्त रुप से दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक इकाई के शिक्षक काला बिल्ला लगाकर विरोध दिवस भी मनाएंगे।
पांच अक्टूबर को विश्व शिक्षा दिवस के मौके पर राज्यपाल को पत्र प्रेषित कर केंद्र सरकार से कॉलेज एवं विवि के शिक्षकों के लिए वेतन पुनरीक्षण हेतु सातवें वेतन पुनरीक्षण कमेटी का गठन करने की मांग किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें