मुख्यमंत्री का पुतला दहन
भागलपुर। मदरसा के शिक्षकों पर पटना में लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुक्रवार को सीए
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST)
भागलपुर। मदरसा के शिक्षकों पर पटना में लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार का स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि बिहार सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है। नीतीश का असली चेहरा मुसलमानों के प्रति सामने आया है। अलतमश बिहारी ने कहा कि नीतीश मुसलमानों को वोट बैंक मानती है। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद सिन्हा ने कहा कि नीतीश लालू मुसलमानों को भाजपा का झूठा भय दिखाकर सिर्फ चुनाव में उपयोग करते हैं। सभा को जिला महामंत्री मो. कैफी, फैसल आदि ने संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें