महिला मोर्चा ने याद किया नमो के टी स्टॉल
भागलपुर। प्रधानमंत्री बनने के पहले नरेंद्र मोदी ने एक प्रयोग किया था कि टी स्टॉल पर लोगों से सीधा सं
भागलपुर। प्रधानमंत्री बनने के पहले नरेंद्र मोदी ने एक प्रयोग किया था कि टी स्टॉल पर लोगों से सीधा संवाद करना। इस संवाद में नमो ने कुछ चाय विक्रेताओं से भी बात की थी। इसी दिन को याद कर शुक्रवार को महिला मोर्चा की टीम ने शहर के सभी नमो टी स्टॉल पहुंच कर चाय विक्रेताओं को परिवर्तन रैली में आने का निमंत्रण दिया।
संयोगवश इस अभियान में कुछ चौराहे पर बांका की सांसद पुतुल कुमारी भी साथ रहीं। उप मेयर सह राष्ट्रीय परिषद की सदस्य डॉ. प्रीति शेखर कहती हैं कि बूढ़ानाथ, आदमपुर सहित कई टी स्टॉलों पर महिला कार्यकर्ताओं ने रैली में आने का आग्रह किया। उनके साथ इस अभियान में डॉ. किरण सिंह, डॉ. आशा ओझा, प्रो. कामिनी शुक्ला, प्रो. बिंदु मिश्रा, माला सिंह, रूबी दास, पुष्पा प्रसाद, अंजली घोष, रीता गुप्ता, कंचन झा, विम्मी शर्मा, बबीता रानी, राधा रानी सिंह व कांति पाठक थीं।
इसके पूर्व शीला भवन में हुई बैठक में डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि रैली में पुरूषों की संख्या के बराबर महिलाओं की संख्या रहेगी। एक सौ महिला वोलिंटियर की सूची तैयार की गई। महिलाओं को टोपी, पट्टा बांटने तथा पानी पिलाने का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई।