बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला में 10 बच्चे हुए सम्मानित
भागलपुर। श्रम संसाधन विभाग की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन विष
भागलपुर। श्रम संसाधन विभाग की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन विषय पर मीडिया कार्यशाला हुई। इस मौके पर हुई चित्र प्रतियोगिता में जिलास्तर पर चयनित पूजा कुमारी, अमन कुमार, रिया वर्मा व काजल झा समेत दस बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के सदस्य मुख्तारूल हक ने कहा कि चिंता की बात है कि अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अल्पसंख्यक समुदाय के वैसे बच्चों की बड़ी तादाद है जो स्कूल नहीं जाते हैं। बिहार राज्य आयोग की कोशिश है कि इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने तथा सामाजिक स्थितियों में बदलाव की दिशा में पहल करें।
गांधी विचार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कि बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य करने की जरूरत है। बच्चों के हित के लिए बने कानून को लागू करने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। ग्राम दीदी की सचिव उषा सिन्हा ने कहा, बच्चे जब तक स्कूल नहीं जाएंगे बाल श्रमिक होने की संभावना बढ़ जाती है।
पत्रकार हेमंत ने कहा कि सरकार बच्चों को ¨हसा मुक्त बनाने की दिशा में पहल कर रही है। जन जागरण अभियान के तहत 11 शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए मीडिया को पहल करनी होगी।
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के उप सचिव संजय कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं एवं शिक्षकों की कमी को दूर कर रहा है। उप श्रमायुक्त कार्यालय के कर्मी संजय कुमार प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। श्रम संसाधन विभाग के प्रतिनिधि दिव्य प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता गजाला परवीन, दाउद अली समेत कई लोगों ने इस मौके पर शिरकत की।