चार प्रखंडों में बनेंगे इनडोर स्टेडियम
भागलपुर। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने राजीव गांधी खेल अभियान के तहत भागलपुर जिले के चार प्रखंडों म
भागलपुर। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने राजीव गांधी खेल अभियान के तहत भागलपुर जिले के चार प्रखंडों में पहले चरण में इनडोर स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया है।
बुधवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि पंचायत युवा क्रीड़ा खेल अभियान (पाइका) का नाम अब बदल गया है। अब इसका नया नाम राजीव गांधी खेल अभियान हो गया है। इसके तहत प्रखंडों में इनडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। पहले चरण में प्रति चार प्रखंडों पर एक स्टेडियम बनेगा। अभी प्रखंडों का चयन नहीं हुआ है। जिले में 16 प्रखंड हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि 80-80 लाख की लागत से अलग-अलग इनडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य में पांच एजेंसियों का चयन किया गया है। स्टेडियम निर्माण में मनरेगा का सहयोग लिया जाएगा। इस योजना में भागलपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर व दरभंगा के डीएम को सदस्य बनाया गया है। योजना के क्रियान्वयन को लेकर पहली वीडियोकांफ्रेंसिंग हुई थी। वीडियो
कांफ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद यादव और जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी थे।