Move to Jagran APP

निगम ने शहरवासियों के लिए मंगवाया हाईटेक शव वाहन

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। बुधवार को जो शव वाहन नगर निगम ने खरीदा है

By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 03:22 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 03:22 AM (IST)
निगम ने शहरवासियों के लिए मंगवाया हाईटेक शव वाहन

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। बुधवार को जो शव वाहन नगर निगम ने खरीदा है वह देश भर में सबसे नया मॉडल है। राज्य भर में इस मॉडल के शव वाहन की खरीदारी में निगम प्रशासन आगे दिखा। दिल्ली से चलकर शव वाहन भागलपुर पहुंची है। इसका उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। शव का नाम अंतिम यात्रा वाहन रखा गया है। इस वाहन को गिन्नी इंफ्राटेक इंडिया प्राइवेट लि. ने बनाया है। जिसकी कीमत 10.75 लाख रुपये बताई जा रही है। कंपनी के टेक्नीकल हेड एसबी सिंह ने बताया कि इसमें दो यूनिट एसी लगाया गया है। पहला एसी केबिन के लिए और दूसरा शव को सुरक्षित रखने के लिए है। पीछे का एसी दो टन क्षमता वाला है। शव के साथ आधा दर्जन परिजनों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। पीछे का भाग टफन टेंपर फ्रुफ ग्लास का बना हुआ है। ताकि लोग बाहर से ही शव का अंतिम दर्शन कर सके। वाहन के अंदर एलईडी लाइट व इमरजेंसी लाइट लगी है। महापौर ने बताया कि इसके उपयोग करने वालों को कुछ राशि का भुगतान करना होगा। इसके निर्धारण के लिए विचार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.