लालू-नीतीश के गठबंधन के बाद बढ़ा अपराध : शाहनवाज
जागरण संवाददाता, भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शा
जागरण संवाददाता, भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि लालू-नीतीश गठजोड़ के बाद भागलपुर सहित सूबे में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा था। जंगलराज-2 कस आगाज हो चुका है। जब जदयू के साथ भाजपा की सरकार थी, तब सुशासन था। अपराधी सिर नहीं उठा पा रहे थे। नवगछिया पहुंचे शाहनवाज ने बताया कि भागलपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। हत्या, लूट की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। अपराधी निडर होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। दिनदहाड़े बैंक में डकैती हो रही है और पुलिस अधिकारी फोटो खिंचवाने में मस्त हैं। ऐसी घटनाओं से भागलपुर की जनता डरे-सहमे हैं। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। वे आठ वर्षो तक यहां के सांसद रहे। लोगों के भी सुख-शांति थी। लेकिन एक बाद ही भागलपुर की स्थिति बिगड़ गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्हें सत्तधारी लोगों संरक्षण मिल रहा है। सत्ताधारी पार्टी के लोग अपराधियों को शरण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में बढ़ रहे अपराध को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है, लेकिन तबतक जनता को मरने नहीं दिया जाएगा। भागलपुर की जनता को जंगलराज-2 के चंगुल में फंसने नहीं दिया जाएगा। उन्हें इससे मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस मामले में संज्ञान लें और कार्रवाई कराएं। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में सत्ता पक्ष के लोगों को अगाह किया कि उनकी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें जबाव दिया जाएगा।