40 समूहों के बीच चेक वितरित
जासं, भागलपुर : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संवर्द्धन कार्यक्रम के तहत नगर निगम के सभागार म
जासं, भागलपुर : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संवर्द्धन कार्यक्रम के तहत नगर निगम के सभागार में महिलाओं के 40 स्वयं सहायता समूहों के बीच चक्रचालित राशि का वितरण किया गया। महापौर दीपक भुवानियां ने हरेक समूह को 10-10 हजार रुपये का चेक दिया।
महापौर ने कहा कि इस योजना के तहत 360 समूहों के बीच चक्रचालित राशि का वितरण किया जाना है। इससे पहले 40 समूहों को राशि दी गयी थी। शेष समूहों को भी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करायी जाएगी। चेक वितरण के दौरान निगम पार्षद रंजन सिंह, संजय कुमार सिंहा, रामाशीष मंडल, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी चित्रकेतु झा, स्पर के समन्वयक सुनील कुमार, कल्स्टर समन्व्यक रौशन कुमार, नवल किशोर, एपी मास सहित बड़ी संख्या में समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।