सड़क व रेल मार्ग से 10 हजार लोजपा कार्यकर्ता पटना रवाना
जागरण संवाददाता, भागलपुर : लोक जनशक्ति पार्टी के राज स्तरीय कार्यकर्ता समागम में भाग लेने के लिए गुर
जागरण संवाददाता, भागलपुर : लोक जनशक्ति पार्टी के राज स्तरीय कार्यकर्ता समागम में भाग लेने के लिए गुरुवार को भागलपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के कृष्णा मेमोरियल हॉल के लिए रवाना हुई। यहां अपने-अपने जिले में पार्टी के कद का का भी प्रदर्शन करेंगे। आगामी विधानसभा को लेकर कार्यकर्ताओं का समागम काफी महत्व रख रहा है। कार्यकर्ता का हुजुम यह बताने को काफी है कि चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। जिले से प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता अपनी टोली के साथ गुरुवार की देर रात तक पटना के लिए रवाना हुए। पार्टी के नेता तय कर चुकी है कि लोजपा नाथनगर और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है। उक्त क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। यही उत्साहित कार्यकर्ता की टोली समागम में उक्त दोनों विधानसभा सीटों की मांग करेगी।
लोजपा के जिलाध्यक्ष मुरारी पासवान, प्रदेश महासचिव अमर सिंह कुशवाहा तथा प्रदेश महासचिव नीरज कुमार मंडल के नेतृत्व में 120 चारपहिया वाहनों का काफिला पटना के लिए रवाना हुआ। सड़क मार्ग से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं के वाहनों का जत्था तहबलपुर स्थित लोजपा प्रदेश महासचिव अमर सिंह कुशवाहा के कार्यालय से रवाना हुई। जबकि पीरपैंती, कहलगांव, गोपालपुर, बिहपुर, नाथनगर तथा सुलतानगंज के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता रेल मार्ग से रवाना हुआ। पार्टी की ओर कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां अपने नेताओं को सुनकर आगामी चुनाव का एजेंडा भी तय किया जाएगा।