डॉ. लोचन लाकड़ा का निधन
जेएलएनएमसीएच के आई डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर थे लाकड़ा जागरण संवाददाता, भागलपुर : 60 वर्षीय
By Edited By: Published: Sat, 14 Feb 2015 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2015 11:26 PM (IST)
जेएलएनएमसीएच के आई डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर थे लाकड़ा
जागरण संवाददाता, भागलपुर : 60 वर्षीय डॉ. लोचन लाकड़ा का शनिवार को जवाहर लाल नेहरू के गहन उपचार कक्ष में उपचार के दौरान निधन हो गया। डॉ. लाकड़ा को चार दिन पूर्व सिर में चोट लगने पर गहन उपचार कक्ष में भर्ती कराया गया था। कान-नाक और गला विभागाध्यक्ष डॉ. वरुण ठाकुर ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. लाकड़ा जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आई डिपार्टमेंट में सहायक प्राध्यापक पद पर तैनात थे। मृदुभाषी लाकड़ा के निधन पर चिकित्सा जगत मर्माहत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें