कूड़ा उठाने के दौरान लगा जाम, घंटों परेशान रहे लोग
जागरण संवाददाता, भागलपुर : सड़क किनारे से कूड़ा उठाने के दौरान घंटाघर से खलिफाबाग चौक तक घंटों जाम लगा
जागरण संवाददाता, भागलपुर : सड़क किनारे से कूड़ा उठाने के दौरान घंटाघर से खलिफाबाग चौक तक घंटों जाम लगा रहा। इससे अनजान नगर निगम के कर्मी कूड़ा उठाने में व्यस्त रहे। कूड़ा लदा ट्रैक्टर दोपहर करीब डेढ़ बजे सूजागंज बाजार होकर भी गुजरा। जाम से लोग दो घंटे से भी अधिक समय के लिए परेशान रहे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब सूजागंज बाजार होकर एक ट्रैक्टर निकला। इसके आगे-पीछे दर्जनों गाड़ियां लग गई। लोग जाम से परेशान हो गए। दूसरे ट्रैक्टर पर घंटाघर से खलिफाबाग चौक बीच कूड़ा उठाया जा रहा था। जिसके कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। कूड़ा उठाने के बाद नगर निगम कर्मी खुद जाम में फंस गए। जाम से लोगों को घंटों निजात नहीं मिला। जाम का असर शाम चार बजे तक रहा।
अंबेडकर चौक के समीप एक बस के मोड़ने के दौरान जाम लग गया। बस चालक द्वारा लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद टेंपो चालक बीच सड़क पर यात्रियों को बैठाते रहे। इस दौरान चौक न तो पुलिस के जवान दिखे और न ही किसी ने जाम हटवाने के लिए प्रयास किया।