राजनीतिक दल वोट बैंक बनाते हैं समाज नहीं : विहिप
जागरण संवाददाता, भागलपुर : उत्तराखंड से आए महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि
जागरण संवाददाता, भागलपुर : उत्तराखंड से आए महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट होने और समाज को जाति में नहीं बांटने की अपील की है। स्वामी ने कहा कि राजनीतिक दल वोट बैंक बनाते हैं लेकिन समाज को जोड़ने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। स्वामी ने हिन्दू समाज के युवाओं से कहा कि अपने पुरूषार्थ को जगाओ। खुद जगो और मोहल्ले के युवकों को भी जागृत करो ताकि कोई उनकी ओर आंख नहीं दिखा सके।
स्वामी रविवार को बूढ़ानाथ मंदिर परिसर स्थित पार्क में विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित राष्ट्र रक्षा यज्ञ और विशाल हिन्दू सम्मेलन में अपना मार्गदर्शन और आशीर्वचन दे रहे थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग संपर्क प्रमुख राकेश सिन्हा ने किया। स्वामी के संबोधन के पूर्व मुख्य यजमान की भूमिका में पहुंचे समाजसेवी दीपक सिंह और उनकी पत्नी पूर्व जिप अध्यक्ष विनीता सिंह ने यज्ञ और हवन में भाग लिया। स्वामी ने करीब 45 मिनट के संबोधन में बिहार के महापुरूषों और प्रतिभाओं की तारीफ की। उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि हिन्दू समाज एकजुट होगा तो लव जिहाद और विदेशी घुसपैठियों पर स्वाभाविक विराम लग जाएगा। वे हिन्दू समाज की रक्षा करने और शक्तिशाली बनने की अपील कर गए।
विहिप के प्रदेश कार्याध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि देश में 80 फीसद आबादी हिन्दुओं की है फिर भी हमें यज्ञ करने के लिए अनुमति लेनी होती है। अपना देश क्यों नहीं हिन्दू राष्ट्र बन सकता है जब कि दूसरे देश आबादी के लिहाज से राष्ट्र घोषित हैं। सिंह ने मानवता और देशभक्त के गुण जगाए रखने की अपील की। संपर्क प्रमुख राकेश सिन्हा ने कहा कि यहां हिन्दू को गैर जमानतीय धाराओं में फंसाया जाता है। अ¨हसक आंदोलन चलाकर हिन्दू समाज को जगाने पर बल दिया गया। स्वागत मंत्री दीपक सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म मानव सेवा के लिए है, आतंक फैलाने के लिए नहीं। संगठन प्रमुख अनिल कुमार ने विहिप के उद्देश्य और कार्य की जानकारी दी। कहा कि हिन्दू संगठन को मजबूत करने का काम भूखे, नंगे लोगों ने किया है। कहा कि धर्म की रक्षा जरूरी है। संगठन में शक्ति होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. लक्ष्मीकांत सहाय ने हिन्दू समाज को ललकारा। कहा कायर बनने से समाज मजबूत नहीं होगा। समाज की रक्षा के लिए आगे आना होगा। नपुंसकता को खत्म करने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ने पर लाठी उठाने से पीछे नहीं रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्वागताध्यक्ष दिवाकर चंद्र दूबे ने किया। प्रो. राणा प्रताप सिंह, अनिता सिंह, सुनील कुमार ने भी विचार रखे। पूर्व नगर मंत्री सुरेश साह व उत्तम कुमार ने सहयोग दिया।