गायत्री महायज्ञ के तहत योग-ध्यान का आयोजन
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गायत्री महायज्ञ के तहत रविवार को गायत्री शक्ति पीठ में योग-ध्यान, यज्ञ
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 11:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गायत्री महायज्ञ के तहत रविवार को गायत्री शक्ति पीठ में योग-ध्यान, यज्ञ हवन के दौरान 24 कुण्डों में आहूतियां डाली गई। इसके उपरांत शाम से संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लिए। इसके पहले शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया था। जिसमें पांच सौ उपर महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई थी। इस आशय की जानकारी यज्ञ समिति के संयोजक रविन्द्र प्रसाद सिन्हा ने देते हुए बताया कि धार्मिक कार्यक्रम 23 दिसंबर तक चलेगा। 23 दिसंबर को हरिद्वार से आए ऋषियों की विदाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें