Move to Jagran APP

दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे युवक की आंखें फोड़ीं

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत के भेलाही गांव में शाम दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे एक युवक की गृहस्वामी ने रंगे हाथों पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद उसकी आंखें फोड़ दीं।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 09:49 AM (IST)
दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे युवक की आंखें फोड़ीं

मधेपुरा। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत के भेलाही गांव में शाम दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे एक युवक की गृहस्वामी ने रंगे हाथों पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद उसकी आंखें फोड़ दीं। उसे रात लगभग 10 बजे सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। सदर डीएसपी ने जख्मी युवक को एंबुलेंस से पटना भिजवाया। इधर, पुलिस ने पिटाई करने के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गिरफ्तार गृहस्वामी नागेश्वर यादव व उसके पुत्र अशोक यादव ने बताया कि गांव का ही अजय यादव (30) शनिवार की शाम को घर में घुस गया। उस समय वे लोग बाहर थे। अशोक ने बताया कि जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसे अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़कर हो-हल्ला मचाया। हल्ला सुन ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद अजय यादव की पिटाई कर दी गई। इसी दौरान किसी ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। इसकी जानकारी उसे नहीं है। अशोक ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व अजय मेरी पत्नी नीलम देवी को लेकर भाग गया था। अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन माह बाद वापस लौटने पर न्यायालय द्वारा पत्नी को पुन: उसके हवाले कर दिया गया था। तब से सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन इस बीच उसकी हरकत फिर शुरू हो गई थी।

इधर अजय के सदर अस्पताल पहुंचते ही सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद, अंचल निरीक्षण नवीन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भिजवाया। हिरासत में लिए गए गृहस्वामी नागेश्वर यादव व अशोक यादव के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हीं लोगों ने उसकी आंखें फोड़ी हैं।

चिकित्सक डॉ. बीडी चौधरी ने बताया कि अजय की दोनों आंखें फूट गई हैं। दोनों आंख से रक्त निकल रहा था। यहां वैसी सुविधा नहीं रहने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.