अपने ससुराल में छिपा है पंकज रजक!
जासं, भागलपुर : कोमल हत्याकांड में फरार आरोपी पंकज रजक गिरफ्तारी के भय से अपने ससुराल में जा छिपा है
जासं, भागलपुर : कोमल हत्याकांड में फरार आरोपी पंकज रजक गिरफ्तारी के भय से अपने ससुराल में जा छिपा है। सूचना है कि साथ में उसकी पत्नी ममता रजक भी है। ममता भी इस घटना में नामजद है। नाथनगर स्टेशन के पीछे सब्जी मार्केट में पंकज का ससुराल है। उसके ससुर कैलाश रजक वहीं रहकर अपने पक्के घर में सिल्क धागा बनाने का काम करते हैं। सूत्रों की मानें तो पंकज के छिपने की एक और महफूज जगह नाथनगर के कौआकोली है। वहां, पंकज का ननिहाल बताया जाता है। कौआकोली में वह अपने मामा की निगरानी में हो सकता है। इनका नाम भी कैलाश रजक बताया जाता है। कैलाश पेशे से शिक्षक बताए जाते हैं।
उल्लेख हो कि इस हत्याकांड में पंकज व ममता को छोड़ बाकी चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पंकज खुद का न्यायालय कर्मी बताता है। यह नंदू रजक का बड़ा बेटा है। रविवार को पुलिस ने पंकज के छोटे भाई भरत रजक को बहन के ससुराल से पकड़ा था।