तांबे के तार से जुड़ा बालक जिछो की हत्या का मामला
जागरण संवाददाता, भागलपुर : बबरगंज क्षेत्र के महेशपुर इलाके में बालक जिछो की हत्या का मामला पुलिस ने
जागरण संवाददाता, भागलपुर : बबरगंज क्षेत्र के महेशपुर इलाके में बालक जिछो की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का मामला तांबे के तार से जुड़ा है। बच्चों से मिले क्लू के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।
डीआइजी संजय सिंह ने शनिवार को इस मामले की समीक्षा की। डीआइजी ने बताया कि जिछो की हत्या गोली मारकर नहीं की गई थी। बल्कि कांच से मारकर की गई थी। पुलिस ने कई बच्चों का बयान दर्ज किया है। यहां तांबे का तार जलाकर बेचने का मामला सामने आया है।
ज्ञातव्य है कि 15 अक्टूबर को महेशपुर पुराना रोलिंग मील परिसर के एक निर्माणाधीन मकान में पांचवीं के छात्र जिछो की हत्या कर दी गई थी। जिछो पासवान एएमवी स्कूल महेशपुर में पढ़ता था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जिछो के पिता पूरन पासवान दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। वह मूल रूप से गोराडीह क्षेत्र के बड़हरी गांव का रहने वाला है। लेकिन उसे महेशपुर में अपने ससुराल में संपत्ति मिली है। महेशपुर में जिछो रहता था।