महिलाओं को निडर बनने की जरूरत
जागरण संवाददाता, भागलपुर : जिला जदयू की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीता सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओ
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 12:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भागलपुर : जिला जदयू की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीता सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने वारसलीगंज में रेशमा की हत्या के मामले में गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से अनुरोध किया है कि महिलाओं की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चत किया जाए। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। महिलाओं को निडर बनने की जरूरत पर बल दिया है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को मानसिकता बदलनी चाहिए। समाज में अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें