जागरण के डांडिया नृत्य में 30 को झूमेंगे लोग
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 11:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, भागलपुर : नवरात्र पर दैनिक जागरण फिर ला रहा है भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन। सैंडिस कम्पाउंड स्टेडियम में 30 सितम्बर (मंगलवार) को डांडिया नृत्य का आयोजन होगा, जिसमें आप सभी झूमेंगे। आपके साथ इंडियन आयडल फेम प्रियंका नेगी होंगी, जो अपने गीत और संगीत से आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। नृत्य का कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से चलेगा जो देर रात तक चलेगा।
आयोजन के मुख्य प्रायोजक एसआरएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ए यूनिट ऑफ एडमिशन इंडिया है, वहीं एसोसिएट प्रायोजक सृजन द क्रिएशन बने हैं। पावर्ड बाय डी- प्रो डिजाइन आर्क। आयोजन के सहयोगी भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, हरिओम इंस्टीच्यूट, द मिशन करियर और सुधा डेयरी, भागलपुर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें