Move to Jagran APP

कोसी में खेल के नाम पर खूब हुआ 'खेल'

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 11:12 AM (IST)
कोसी में खेल के नाम पर खूब हुआ 'खेल'

कोसी क्षेत्र(राजीव कुमार)। कोसी के जिलों में खेल के साथ बेजोड़ 'खेल' चल रहा है। खेलों के विकास को मिले 2.15 करोड़ रुपये गायब हो गए। वित्त वर्ष 2008-09 में मिली यह राशि कहां है, खेल विभाग को भी पता नहीं है। हैरत की बात यह कि खेल सामग्रियों की खरीद समेत खेलों के विकास के नाम पर आवंटित यह रकम न कहीं खर्च की गई, न ही इस राशि को अब तक वापस लौटाया गया है। यह राशि कोसी के हर जिले में (पाइका) पंचायत क्रीड़ा अभियान के तहत मिली थी। खेल विभाग ने हर जिले को वर्ष 2008-09 में ही राशि आवंटित कर दी। मगर दो वर्षो तक यह राशि हर जिले में यूं ही पड़ी रही। 2011 में यह राशि जिले के हर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास विद्यालयों को वितरण के लिए भेजी गई। मगर राशि आज तक विद्यालयों को नहीं दी गई। जबकि हर विद्यालय को खेल सामग्री की खरीदारी एवं खेलों के अनुरूप माहौल निर्माण के लिए 70 हजार रुपये मिलने थे। इससे विद्यालय प्रधान, पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव सहित अन्य सदस्यों की बनी कमेटी की देखरेख में खेल सामग्री की खरीदारी होती। मगर आज तक किसी विद्यालय में इसकी खरीदारी नहीं हुई।खेलों के विकास के लिए मिली यह राशि हर जिले के उप विकास आयुक्त के माध्यम से हर प्रखंड के बीडीओ को भेजी गई। इसका वितरण उन्हें ही करना था। मगर राशि अब तक गुम है। खेल विभाग के अनुरोध पर पूर्णिया के उप विकास आयुक्त ने हर प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवंटित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं राशि खर्च नहीं होने की स्थिति में राशि लौटाने को लेकर कई पत्र भेजे लेकिन किसी ने भी इस संबंध में कोई जबाब नहीं दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.