Move to Jagran APP

नमो के गुणगान में भाजपा ने की आठ हजार करोड़ खर्च: सीएम

By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 04:06 PM (IST)
नमो के गुणगान में भाजपा ने की आठ हजार करोड़ खर्च: सीएम

बांका: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भाजपा देश को तोड़नेवाली पार्टी है। लोक सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन मात्र 33 प्रतिशत मत लाकर केन्द्र में सरकार बनायी है। जबकि 46 प्रतिशत (जदयू, राजद व कांग्रेस )मत लाकर कहीं नहीं है। यह सब आपसी अलगाव के कारण होने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद ने कांग्रेस के साथ एक होकर महागठबंधन का निर्माण किया है, ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रविवार को बाराहाट प्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी का घर-घर प्रचार करने के लिए आठ हजार करोड़ रुपये खर्च की है। हमलोग कुर्सी के लिए नहीं देश की एकता के लिए महागठबंधन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने नैतिकता के सवाल पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जो देश के सामने एक उदाहरण है। लालू प्रसाद ने गरीबों को आवाज देने का काम किया। वहीं नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार ने कई आयोगों का गठन कर सभी को सम्मान देने का काम की है। बिजली के सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में छह अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट में चार हजार मेगा पावर प्लांट की स्वीकृति बांका के लिए की गयी है। यह बांका वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब बच्चों को भी मैट्रिक में द्वितीय श्रेणी से पास करने पर उन्हें आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि इंटर में पढ़ने वाली छात्राओं को 15 हजार की राशि दी जायेगी। सीएम ने राजद प्रत्याशी इकबाल हुसैन अंसारी को जीताने की अपील की।

सभा की अध्यक्षता व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल कर रहे थे। सभा को स्थानीय सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, राज्य के पर्यटन मंत्री डा. जावेद इकबाल अंसारी, बेलहर विधायक गिरिधारी यादव, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, धोरैया के मनीष कुमार, गोड्डा के संजय यादव, विधान पार्षद मनोज यादव, राजद प्रत्याशी इकबाल हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक रामदेव यादव, भोला प्रसाद यादव, सुधांशु शेखर भाष्कर, कांग्रेस के वरीय नेता जितेंद्र सिंह, पुनेश्वर कुशवाहा, आशा देवी, हाजी नसीम, बमबम यादव आदि ने भी संबोधित किया।

9999


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.