हाजीपुर में एक लाख के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार
जोगबनी (अररिया): जोगबनी में एक तेरह वर्षीय छात्रा के साथ उसके मकान मालिक के पुत्र ने शनिवार की रात दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने इस मामले को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोपी युवक फरार है। घटना जोगबनी स्थित पटेल नगर वार्ड 13 की है। घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ कई वर्षो से पटेल नगर स्थित एक मकान में भाड़े पर रह रहा है। घटना के दिन वो गाड़ी लेकर भाड़ा के लिए बाहर था। पत्नी सब्जी लेने बाजार गयी थी। घर में बच्ची को अकेली देख रामेश्वर सिंह का लड़का अंगद सिंह ने उसे पकड़ कर स्नान रूम ले गया। दुष्कर्मी युवक ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दे उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। लड़की चिल्लाई तब तक उसकी पत्नी आ चुकी थी। बच्ची के चिल्लाने की दिशा में जब बाथ रूम को गेट खोला तो लड़की के साथ युवक निकला। बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को देख मेरी पत्नी भी चिल्लाने लगी। पत्नी को चिल्लाते देख दुष्कर्मी उसे पीटने लगा। घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को ले दबिश दिया लेकिन वह भागने में सफल रहा। हालाकि पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है।
पहले भी बलात्कार के आरोप में जा चुका है जेल
सनद रहे कि 5 वर्ष पूर्व आरोपी अंगद सिंह दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी ने पूर्व में भी भेडियारी वार्ड नंबर 19 में एक लड़की से दुष्कर्म किया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता एवं सामाजिक पंचायत पर मामला निष्पादन हुआ था।