बांका में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या
By Edited By: Published: Fri, 11 Jul 2014 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jul 2014 01:08 PM (IST)
बाका: जिले के अमरपुर प्रखंड अन्तर्गत सलेमपुर निवासी रामप्रकाश पाण्डेय की 17 वर्षीया पुत्री के साथ गालिमपुर गावं के कैलाश राय के पुत्र मनोरंजन कुमार राय ने गुरुवार की रात घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद अभियुक्त ने किशोरी को जलाकर मार डाला। खबर मिलने पर शुक्रवार को पहुंची अमरपुर पुलिस ने मामले की छानबीन करने की बात कहीं। अभियुक्त घटना के बाद से फरार हो गया है। एसपी डा सत्यप्रकाश ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफतारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें