खगड़िया कुख्यात छबीला गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sun, 18 May 2014 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 18 May 2014 03:00 PM (IST)
खगड़िया: कई हत्याओं व अपराध के लिए कुख्यायत छबीला यादव रविवार को रायफल के साथ सलखुआ थाना क्षेत्र के साभर गाव से गिरफ्तार कर लिया गया। इस आपरेशन में तीन थाने की पुलिस लगाई गई थी। यह जानकारी मानसी थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने रविवरा को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को छिपे होने की जानकारी मिलते ही एसपी खगड़िया ने इस आपरेशन में चौथम, मरकई और मानसी थाना पुलिस को गिरफ्तारी का टास्क सौंपा था, जिसमें कामयाबी मिल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें