जिला न्यायाधीश ने किया न्यायालय प्रकोष्ठ का निरीक्षण
बेगूसराय। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी ने सोमवार को तेघड़ा अनुमंडल पहुंच कर
बेगूसराय। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी ने सोमवार को तेघड़ा अनुमंडल पहुंच कर सिविल कोर्ट की स्थापना हेतु नवनिर्मित न्यायालय प्रकोष्ठ एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने अधिवक्ताओं को बताया कि आगामी 24 सितंबर 2016 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी के द्वारा यहां पर सिविल कोर्ट का विधिवत उदघाटन किया जाएगा। इस खबर से स्थानीय अधिवक्ताओं में खुशी देखी जा रही है। क्योंकि उनकी चिरप्रतीक्षित मांग पूरी होने वाली है। अधिवक्ताओं ने उदघाटन समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए संघ के सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश ¨सह, शशिभूषण भारद्वाज, बालेश्वर प्रसाद राय, प्रमोद ¨सह, निरंजन कुमार सिन्हा, अशोक कुमार ¨सह आदि मौजूद थे।
मालूम हो कि तेघड़ा में अनुमंडल गठन के 24 वर्ष बीतने को हैं। अब जाकर यहां पर सिविल कोर्ट की स्थापना की जा रही है। जबकि इसके बाद बने अनुमंडल में सिविल कोर्ट की स्थापना पूर्व में ही कर दी गई है।