बजरंग दल ने एमएलसी व डॉक्टर का पुतला फूंका
विश्व ¨हदू परिषद के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय ट्रैफिक चौक पर भाजपा नेता सह विधान पार्षद रजनीश कुमार और डॉ नलिनी रंजन ¨सह का पुतला दहन किया।
बेगूसराय। विश्व ¨हदू परिषद के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय ट्रैफिक चौक पर भाजपा नेता सह विधान पार्षद रजनीश कुमार और डॉ नलिनी रंजन ¨सह का पुतला दहन किया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम तुस्टीकरण का आरोप लगाते हुए एमएलसी और डॉक्टर का पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व जिला संयोजक शुभम भारद्वाज और विहिप जिला मंत्री योगेंद्र योगी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दोनों का पुतला लेकर शहर में जुलूस निकाला। जुलूस ट्रैफिक चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई। जहां दोनों का पुतला दहन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक शुभम भारद्वाज ने कहा कि बेगूसराय में लव जिहाद, धर्मान्तरण, गौ हत्या हो रही है। इसके बाद भी इफ्तार पार्टी दी जा रही है। योगेंद्र योगी ने कहा एमएलसी रजनीश कुमार इफ्तार देकर हिन्दू विरोधी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रौनक कुमार और क्रांति पाठक को जेल में सिर्फ इसलिए डाला गया क्योंकि उनलोगों ने एक वर्ग विशेष पर टिपण्णी की थी। यह मामला किसी नहीं दिखा। मौके पर राज, अंकेश वत्स, रामनरेश, नमन गौतम, मनीष, गोलू,रामनरेश, अभिनाश, विकास, छोटू, ¨पटू, सौरभ, शुभम कश्यप, सोनू, हिमांशु आदि मौजूद थे।