जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू
बेगूसराय। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर के आदेशनुसार बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित उपरगामी
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:23 PM (IST)
बेगूसराय। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर के आदेशनुसार बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित उपरगामी पुल मरम्मति कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि मुख्य टिकट घर से प्लेटफार्म संख्या नौ को जोड़नेवाली उक्त पुल का निर्माण लगभग पांच दशक पूर्व किया गया था। मुख्य उपरगामी पुल रहने से तथा आने जानेवाले रेल यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण पुल की हालत जर्जर हो गई थी। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र द्वारा ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर मनोज कुमार द्वारा इसे मरम्मत कराने का आदेश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें