माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को दी बधाई
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान हुआ।
बेगूसराय। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में सर्वाधिक 798 मत लाकर संघ के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह ने महासचिव के पद पर जीत दर्ज किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार केदारनाथ पांडेय 729 मत लाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने 703 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संघ के इन पदाधिकारियों के साथ अन्य विजयी उम्मीदवारों को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा सहित भाकपा एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष उमानंद चौधरी, सचिव रंजीत कुमार, भागीरथ प्रसाद राय, रामाज्ञा ¨सह, मो. सलीमुद्दीन, सुधीर ¨सह, पंकज कुमार, अरूण कुमार हरि, अर्चना, रवीन्द्र प्रसाद ¨सह, प्रभात कुमार शर्मा, दिवाकर ¨सह, मिथिलेश कुमार झा, अर¨वद कुमार, सुदर्शन कुमार, सर्वेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से जारी बधाई संदेश में इन पदाधिकारियों की जीत को ऐतिहासिक बताया है। कहा है कि चुनाव के लिए निर्धारित कुल मतदाता 1135 में से 1067 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि मुंगेर प्रमंडल के कुल डाले गए 136 मतों में से 130 मत शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह को मिला। इधर, भाकपा के बेगूसराय अंचल के नेताओं ने भी इन पदाधिकारियों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। अंचल मंत्री अनिल कुमार अंजान ने कहा है कि शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह के पूरे पैनल को ऐतिहासिक जीत मिली है। वहीं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शाखा की सोमवार को संपन्न बैठक में भी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी पदों पर शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह के पैनल की जीत पर बधाई दिया है। बधाई देने वालों में महासंघ के राज्याध्यक्ष शशिकांत राय, जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, प्रभारी जिला मंत्री मोहन मुरारी, संयुक्त मंत्री रामप्रवेश ¨सह, रामदेव साहु, राजनंदन चौधरी, गोपी पासवान, श्यामनंदन ठाकुर, मथुरा ठाकुर आदि शामिल थे।