भाकपा अंचल कार्यकारिणी की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर बल
प्रखंड क्षेत्र के खोदावंदपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार वर्मा के दरवाजे पर शनिवार को भाकपा अंचल कार्यकारिणी की बैठक नंदलाल महतो की अध्यक्षता में हुई।
बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के खोदावंदपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार वर्मा के दरवाजे पर शनिवार को भाकपा अंचल कार्यकारिणी की बैठक नंदलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती को लेकर आगामी 15 जुलाई तक प्रत्येक घरों में जाकर दो किलो अनाज चंदा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तीन जुलाई को बेगूसराय समाहरणालय गेट के समक्ष किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक किसानों को भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक का संबोधित करते हुए भाकपा के अनुमंडल प्रभारी रामपदारथ ¨सह ने कहा, खोदावंदपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 14 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भूमि सर्वे में अमीनों के द्वारा अवैध वसूली, मनरेगा में लूट खसोट, राशन-किरासन में गड़बड़ी, बिजली बिल, स्थानीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी सहित अन्य मुद्दे पर धरना के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। मौके पर पार्टी के अंचल मंत्री कृष्ण नारायण ¨सह उर्फ सेतु, पूर्व अंचलमंत्री रामविनोद महतो, जागेश्वर राय, चेरिया बरियारपुर प्रखंड के अंचलमंत्री संजीव कुमार,रामाशीष महतो, मिथलेश कुमार साह, कृष्ण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।